■ यात्रियों और वाहन चालकों का बुरा हाल।
मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

भिवंडी-ठाणे की ओर जाने वाली दोनों सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण चालक और यात्री परेशान हैं। भिवंडी-ठाणे अंजुरफाटा काशेली रोड पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण राहनल पूर्णा के गोमाड़ा पट्टा क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।


यह ट्रैफिक जाम विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों के कारण हो रहा है। जिसके चलते बीच के गांवों की ओर जाने वाले नागरिकों और छात्रों को ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है। वहीं मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी-ठाणे बाईपास रोड पर भी यही हाल है।दुर्घटना के कारण ठाणे जाने वाले मार्ग पर यातायात जाम लग गया है। इसके चलते इस मार्ग पर पांच से छह किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें देखी जा रही हैं।


यातायात पुलिस इस जाम को हटाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।विधानसभा सत्र में भिवंडी ट्रेफिक जाम का मुद्दा उठने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। अब सवाल है कि भिवंडी वासी जाएं तो जाएं कहां ?



Attentin traffic dep