मुंबई वार्ता/सतीश सोनी


बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने वित्तीय मामलों की गहन जांच के बाद एक बार फिर कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। आयकर विभाग ने उनके मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा है।

सूत्रों से पता चला है कि यह कार्रवाई शिल्पा के स्वामित्व वाले रेस्तरां ‘बास्टियन’ में कथित कर अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए की जा रही है। आयकर विभाग की टीम पिछले कई घंटों से शिल्पा के घर पर है। साथ ही वे दस्तावेज़ और उससे संबंधित संपत्तियों का सत्यापन भी कर रहे हैं।


दिलचस्प बात यह है कि मुंबई ऑपरेशन से एक दिन पहले आयकर विभाग ने बेंगलुरु के सेंट मार्क्स रोड पर शिल्पा के ‘बास्टियन’ पब पर छापा मारा था। यह पब शहर की सबसे महंगी जगहों में से एक माना जाता है। यह कदम पब संचालन और कर भुगतान प्रक्रियाओं में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि इसके कारण शिल्पा शेट्टी इनकम टैक्स के रडार पर आ गई हैं।छापेमारी के दौरान १० से अधिक अधिकारियों की टीम ने रेस्तरां और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड और कर संबंधी दस्तावेज जब्त किए। इस जांच से बड़ी टैक्स चोरी सामने आने की उम्मीद है।
शिल्पा शेट्टी पर हुई इस कार्रवाई से बॉलीवुड हिल गया है। कुछ साल पहले शिल्पा के पति भी जांच के दौर में शामिल हुए थे। जिसके बाद अब शिल्पा शेट्टी इनकम टैक्स की राडार पर आ गई हैं।



Good