श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

उबाठा (उद्धव बाला साहब ठाकरे) सेना ने मुंबई महानगर पालिका चुनावों की तैयारी के तहत घर घर जाकर “करके दिखाया ” बुक का वितरण शुरू किया है। इसी पर कटाक्ष करते हुए भाजपा विधायक एवं मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि, ” खुद किए कामों कोदूरबीन लगाकर खुद ही ढूंढ रहे हैंघर-घर जाकर पॉकेट बुक बाँट रहे हैं। “कर के दिखाया” के गीत गा रहे हैं,तो फिर पॉकेट बुक मेंनफ़रत के पन्ने क्यों जोड़ रहे हैं?”


उन्होंने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ” तन में ताकत नहीं,फिर भी कांग्रेस स्वबल की भाषा बोल रही है,तथाकथित मर्दों की पार्टी को मनसे की बैसाखी की आस है।”


उद्धव ठाकरे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शेलार ने कहा कि, “कांग्रेस ने ज़ोर की लात मारी है और अब राष्ट्रवादी (शपथ) के दरवाज़े परआँचल फैलाकर खड़े हैं।इसीलिए हम कहते थे —हमेशा हिंदुत्व की क़दर करो।इन्होंने क्या किया?याक़ूब मेमन की क़ब्र सजा दी। जिनके जीवन मेंभगवान राम नहीं बचे,वे मुंबईकरों के लिएक्या काम करेंगे?”



Right