मुंबई वार्ता संवाददाता

पत्रकार विकास संघ (पीवीएस) द्वारा पीवीएस मीडिया अवॉर्ड्स–2025 का आयोजन शनिवार, 27 दिसंबर को किया जाएगा। यह समारोह मालाड पश्चिम स्थित ‘साईं पैलेस ग्रैंड’ होटल में आयोजित होगा। इस अवसर पर पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों, संपादकों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।


ज्ञात हो कि पीवीएस 17 वर्षों की सतत और सृजनशील यात्रा पूर्ण कर अपने 18वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संगठन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह सम्मान समारोह पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है।


इस वर्ष श्रेष्ठ संपादक पीवीएस ज्यूरी अवार्ड–2025 के लिए ‘आपला महानगर’ के संपादक संजय सावंत तथा पीवीएस ज्यूरी रजत जयंती अवार्ड–2025 के लिए ‘दैनिक जागरण’ के ओमप्रकाश तिवारी का चयन किया गया है। पीवीएस जीवन गौरव (पत्रकारिता) अवार्ड–2025 ‘दोपहर का सामना’ के वरिष्ठ पत्रकार शेषनाथ सिंह को और फोटोग्राफी के क्षेत्र में पीवीएस जीवन गौरव सम्मान प्रदीप धीवर को दिया जाएगा।अन्य पुरस्कारों में बेस्ट पॉलिटिकल रिपोर्टर अवार्ड ‘दैनिक महासागर’ के दीपक कैतके को, बेस्ट रिपोर्टर (जनरल कैटेगरी) ‘दैनिक भास्कर’ के भानु प्रकाश मिश्र को तथा बेस्ट क्राइम रिपोर्टर अवार्ड ‘एनबीटी’ के डॉ. अखिलेश तिवारी को प्रदान किया जाएगा।


युवा पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए पीवीएस बेस्ट यंग जर्नलिस्ट अवार्ड नम्रता अरविंद दुबे को दिया जाएगा। वहीं बेस्ट डिजिटल जर्नलिस्ट अवार्ड प्रवीण नलावडे, बेस्ट टीवी रिपोर्टर अवार्ड कृष्णा सोनारवाडकर, बेस्ट फोटोग्राफर अवार्ड शैलेश जाधव और बेस्ट वीडियो जर्नलिस्ट अवार्ड राजेंद्र दशरथ धयालकर को देने का निर्णय लिया गया है।
अंशकालिक पत्रकारिता में पीवीएस ज्यूरी अवार्ड (स्व. शिवा देवनाथ स्मृति) ‘एनबीटी’ के अनिल शुक्ला को तथा पीवीएस ज्यूरी अवार्ड (संपादकीय) विक्रम जादव को प्रदान किया जाएगा।इसके साथ ही पत्रकारों को सहयोग देने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय गुप्ता सहित प्रसिद्ध गायक प्रेम प्रकाश दुबे, केशव अंचन, भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह, सुनील काबरा और अभिषेक जाजू को पीवीएस पत्रकार मित्र सम्मान–2025 से सम्मानित किया जाएगा।



बधाई