विपिन शुक्ला/मुंबई वार्ता

मनपा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और 15 तारीख को मतदान होगा। इस बीच कल्याण–डोंबिवली क्षेत्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की पकड़ कमजोर होती दिखाई दे रही है। डोंबिवली से मनसे की पूर्व नगरसेवक मंदा पाटिल ने आखिरकार पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं।


आगामी नगर पालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में इसे मनसे के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महज दो दिन पहले ही मंदा पाटिल ने मनसे में हुई नियुक्तियों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और वरिष्ठ नेताओं की खुलकर आलोचना की थी।


उनका आरोप था कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।


