ग्लोबल इंटरनेशनल हाई स्कूल एवं कॉलेज में पाँच दिवसीय खेल महोत्सव का सफल आयोजन; खेल शारीरिक विकास,अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है– प्राचार्य सुधीर घागस।।

Date:

भिवंडी/मुंबई वार्ता संवाददाता

ग्लोबल इंटरनेशनल हाई स्कूल एवं कॉलेज में पाँच दिवसीय भव्य खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में कक्षा 1 से लेकर डिग्री कॉलेज तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में कृष्ण गोपाल सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शोभा अतिथि सुधीर घागस, पंकज पर्दे, आनंद गुप्ता तथा राम दास की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। इसके साथ ही प्रीति मिश्रा, नाजो मोमिन,सविता होसचान्दानी,कार्यक्रम में शामिल रहे। संस्था के डायरेक्टर एडवोकेट प्रवीण मिश्रा ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ, सम्मान चिन्ह और शाल देकर स्वागत किया।इस खेल आयोजन की जिम्मेदारी खेल शिक्षक राजेश एवं इंचार्ज सुमित झा ने सफलतापूर्वक निभाई। कॉलेज के सचिव पंकज मिश्र तथा चेयरमैन एडवोकेट प्रवीण मिश्रा का कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

खेल महोत्सव के दौरान खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, लगड़ी, बुक बैलेंस, दौड़, लेमन रेस, टग ऑफ वार, रेस विद चेयर सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। खेल महोत्सव का आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...