मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

अंबरनाथ और बदलापुर में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उल्हासनगर स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार शाम उत्साह और उल्लास से भरा विजय समारोह आयोजित किया गया। पटाखों की गूंज और ढोल–ताशों की थाप से पूरा कार्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया। इसी अवसर पर भाजपा की लीगल सेल और उद्योग सेल की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई।


उल्हासनगर जिला उद्योग सेल अध्यक्ष गुलशन हरिसिंघानी ने उद्योग सेल की नई टीम का ऐलान किया, जबकि लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट नीरज साधवानी ने लीगल सेल के पदाधिकारियों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शहर के आमदार कुमार ऐलानी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वधर्या के हाथों भाजपा मफलर पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपे गए।इस अवसर पर सन्नी जाधवानी को उल्हासनगर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।


कार्यक्रम का प्रभावी सूत्र संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्षा सिंधु शर्मा ने किया।समारोह में चुनाव प्रभारी प्रदीप रामचंदानी, वरिष्ठ नेता नरेंद्र राजानी, राजू जगयासी, जिला महासचिव विनोद गोवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।



अभिनंदन और बधाई