मेहनतकश हाथों का सत्कार: अमित साटम ने किया जूता पॉलिश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

रेलवे स्टेशनों पर बूट पॉलिश कर जीवनयापन करने वाले श्रमिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक अनूठा और संवेदनशील आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने स्वयं आगे बढ़कर बूट पॉलिश की और श्रमिकों के श्रम व संघर्ष को नमन किया।इस उपक्रम के तहत दादर स्थित भाजपा कार्यालय में बूट पॉलिश करने वाले श्रमिकों का विशेष सम्मेलन (मिलन समारोह) आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के मेहनतकश वर्ग के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके मुद्दों को समझना रहा।

इस अवसर पर अमित साटम ने कहा,’श्रमिक समाज की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम के बिना शहर की रफ्तार थम जाएगी। भाजपा हमेशा मेहनतकश वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों व सम्मान के लिए कार्य करती रहेगी।’

आयोजन के दौरान श्रमिकों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए। भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...