मुंबई वार्ता संवाददाता

परिमंडल–8, मुंबई पुलिस द्वारा नागरिकों के खोए और अपराधों में जब्त किए गए कीमती सामान को उनके मूल मालिकों को लौटाने के उद्देश्य से एक सराहनीय सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को परिमंडल–8 के अंतर्गत आने वाले बीकेसी, खेरवाड़ी, निर्मलनगर, वाकोला, विलेपार्ले, सहार और विमानतल — इन सभी सात पुलिस थानों की संयुक्त पहल से आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में आरोपियों से बरामद तथा गुमशुदा संपत्ति को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा गया।चोरी और लूट के मामलों में बरामद की गई संपत्तिपरिमंडल–8 के पुलिस थानों द्वारा सोने के चैन की चोरी, जबरी चोरी, साधारण चोरी, मोटर वाहन चोरी जैसे संपत्ति से जुड़े मामलों में जब्त किए गए थे।
मोबाइल फोन,कीमती आभूषण,मोटर वाहन,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नकद राशि, इसके अलावा, CEIR प्रणाली का उपयोग कर तकनीकी जांच के माध्यम से 164 गुमशुदा मोबाइल फोन भी सफलतापूर्वक बरामद किए गए।


इस प्रकार कुल 176 मुद्देमाल, जिनकी कुल कीमत ₹39,77,100/- (उनतालीस लाख सतहत्तर हजार एक सौ रुपये) आंकी गई, पुलिस द्वारा जब्त किए गए थे।सामूहिक कार्यक्रम में संपत्ति की वापसी पासयदान हॉल, बीकेसी पुलिस थाना, प्रथम मंज़िल, मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम मेंश्री मनीष कलवानिया, पुलिस उप आयुक्त, परिमंडल–8, मुंबई के हाथों से सभी 176 मूल मालिकों को उनकी संपत्ति विधिवत रूप से लौटाई गई।
इस अवसर पर संबंधित पुलिस थानों के अधिकारी एवं पुलिस जवान भी उपस्थित थे।अपने खोए हुए या चोरी हुए सामान को वापस पाकर नागरिकों ने खुशी और संतोष व्यक्त किया। कई लोगों ने मुंबई पुलिस की कार्यक्षमता, तकनीकी दक्षता और नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता की खुले दिल से सराहना करते हुए पुलिस का आभार प्रकट किया।यह पहल मुंबई पुलिस की जनहित, पारदर्शिता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


