BMC के आदर्श शिक्षक रामचंद्र यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय

बृहन्मुंबई महानगर पालिका, शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गोविंद नगर मनपा हिंदी शाला, मलाड पूर्व में कार्यरत रहे आदर्श शिक्षक रामचंद्र बद्रीप्रसाद यादव का आज शाला सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व आयकर आयुक्त जगपत यादव, उप शिक्षणाधिकारी कीर्तिवर्धन कुडवे, पूर्व नगरसेवक राजपति यादव, अरविंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, युवा समाजसेवी डॉ. शैलेश यादव, उद्योगपति भोला यादव, विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, शिक्षा निरीक्षक फूलादेवी जयसवाल, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

सम्मानित अतिथियों के रूप में मुख्याध्यापक कैलाश सालवे,मुख्याध्यापक शिवशंकर तिवारी, पूर्व मुख्याध्यापिका फरीदा मुलानी ने कार्यक्रम में शिरकत की। प्रमुख वक्ता के रूप में लव कुमार मिश्रा, महापौर पुरस्कृत शिक्षिका रेखा यादव, अजय कुमार सिंह, सुधीरानंद पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने रामचंद्र यादव को शालिनी विनम्र और शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। संगीत शिक्षक राजेश सिंह और राजेश हरिश्चंद्र ने अपने गीतों से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में विश्व यादव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के महासचिव सभाजीत यादव, ब्रिजेश यादव, ईश्वरदेव यादव विमलेश यादव, सुभाष तिवारी, झुल्लूर यादव, राजमणि मौर्य आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजीव मिश्रा ने किया। अंत में मुख्याध्यापक चंद्रभान बचई राम ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कॉकरोच से घबराई भाजपा ! कॉकरोचों से जनता परेशान या कॉकरोचों के प्रदर्शन से सरकार।

श्रीश नमस्ते / मुंबई वार्ता दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी...

गैरकानूनी CDR, SDR और लोकेशन देने वाले गिरोह के आरोपी झारखंड और बिहार से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता ओशिवरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र...