■ भाजपा बाहरी लोगों की पार्टी बन चुकी है; अब नागपुर की रेशिमबाग नहीं, बल्कि अडानी-अंबानी भाजपा चलाएंगे।
मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी के लिए वर्षों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर अन्य दलों से ऐन वक्त पर आए लोगों को उम्मीदवार बनाए जाने से निष्ठावान कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है। यह नाराज़गी पूरे राज्य में साफ दिखाई दे रही है और “कांग्रेस-मुक्त भारत” का नारा देने वाली भाजपा अब “कार्यकर्ता-मुक्त भाजपा” बन गई है, ऐसा तीखा हमला महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया।


बुलढाणा में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि भाजपा में नगरसेवक पद के लिए भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है और यही तस्वीर आगामी विधानसभा चुनावों में भी दिखाई देगी। मूल भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं को किनारे कर बाहरी लोगों के हाथों में पार्टी सौंप दी गई है, इसलिए आने वाले समय में भाजपा का नियंत्रण नागपुर की रेशिमबाग से नहीं, बल्कि अडानी-अंबानी के हाथों में होगा, ऐसा सपकाल ने कहा।
अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह गुंडों की पार्टी है। पहले माफियाओं को पार्टी में शामिल किया गया, मराठवाड़ा में एक ‘वरली किंग’ को पार्टी में प्रवेश दिया गया। कोयता गैंग से जुड़े लोग उनकी पार्टी में हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सातारा ज़िले में स्थित उनके भाई के खेत की ड्रग्स कंपनी का वितरक अजित पवार की पार्टी का कार्यकर्ता निकला है, ऐसा भी सपकाल ने कहा।
नए साल का संकल्प…
2026 का वर्ष कांग्रेस के लिए संगठनात्मक वर्ष है और इसकी तैयारी दिसंबर महीने से ही शुरू कर दी गई है। कांग्रेस का मनोबल ऊँचा है, बड़ी संख्या में पार्टी में प्रवेश हो रहे हैं। वैचारिक प्रतिबद्धता है और नए वर्ष में वैचारिक सम्मेलन तथा संगठन को मज़बूती से एकजुट करने का काम किया जाएगा, ऐसा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।



अभिनंदन और बधाई
बात में दम है