गुजरात में पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से; सूरत और वापी के बीच पहली ट्रेन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

देश की पहली बुलेट ट्रेन जल्द ही हकीकत बनने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साल 2026 के आगाज के साथ ऐलान किया कि यह ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को सूरत और वापी के बीच दौड़ेगी। गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना अब उन्नत चरण में है और इसके परीक्षण भी तेजी से चल रहे हैं।अश्विनी वैष्णव ने कई बार गुजरात का दौरा कर परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया है। पिछले साल के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां बुलेट ट्रेन के निर्माण स्थल का दौरा किया था।

रेल मंत्री के अनुसार अब परियोजना के पूरा होने तक सिर्फ 20 महीने का इंतजार बाकी है।गुजरात में अहमदाबाद में 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले ही बुलेट ट्रेन का पूरा रूट तैयार हो जाएगा। अहमदाबाद-मुंबई रूट पर यह ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच सफर सिर्फ दो घंटे सात मिनट में पूरा होगा। इस साल के अंत तक सूरत से बिलिमोरा के बीच ट्रायल रन शुरू होने की संभावना है।

गुजरात में बुलेट ट्रेन के कुल आठ स्टेशन होंगे, जिनमें अहमदाबाद में दो स्टेशन साबरमती और कालूपुर शामिल हैं।मुंबई और अहमदाबाद के बीच निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन हाईस्पीड कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 15 अगस्त, 2027 से भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी।

इसके साथ ही देश दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां बुलेट ट्रेन चलती है। बुलेट ट्रेन परियोजना को 2029 तक पूरी तरह से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...