मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल को सोमवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) तुरंत मौके पर पहुंचा और अस्पताल परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।


सुरक्षा के मद्देनज़र अस्पताल और आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने पूरे परिसर की जांच शुरू की।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।


ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और धमकी के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच जारी है।प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की है।


