मुंबई वार्ता संवाददाता

कालीना विधानसभा के वार्ड क्रमांक 90 के भाजपा, शिवसेना तथा रिपब्लिकन पार्टी महायुति की उम्मीदवार श्रीमती ज्योति अनिल उपाध्याय के प्रचार के लिए भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता एवं दिल्ली से भाजपा नेता एवं सांसद मनोज तिवारी उनके प्रचार के लिए मुंबई आए । उन्होंने ज्योति अनिल उपाध्याय के लिए रोड शो कर जनता से ज्योति अनिल उपाध्याय को विजयी बनाने की अपील किया ।


उन्होंने कहा कि विंध्यवासिनी की जयकार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि देश में विकास की लहर है। सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए जनता का महायुति सरकार के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है । मुंबई का विकास तीव्र गति से चल रहा है । हमारी बहन ज्योति अनिल उपाध्याय यहां से चुनाव मैदान में हैं । हमे पूरा विश्वास है कि वार्ड क्रमांक 90 से ज्योति अनिल उपाध्याय अवश्य विजयी होगी । क्यों कि जनता का विश्वास उनके साथ है । अब इस वार्ड में जीत की ज्योति जल चुकी है।


उन्होंने कहा कि महायुति ही मुंबई का विकास कर सकती है । इस बार मुंबई में महायुति का ही महापौर बनने जा रहा है ।
इस दौरान पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह। भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार भी उपस्थित थे।


