मराठी युवाओं को सिर्फ वडापाव नहीं, रोजगार चाहिए:-मुख्यमंत्री फडणवीस।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरम है। सोमवार (12 जनवरी) को मुंबई में हुई महायुति की विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे बंधुओं पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आदित्य ठाकरे द्वारा रविवार को मुंबई में हुई संयुक्त सभा में उनके भाषण की नकल किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी और राज ठाकरे व आदित्य ठाकरे दोनों पर कटाक्ष किया।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “कल कुछ लोगों ने मेरी नकल की। कोई मेरी नकल करे तो मुझे बुरा नहीं लगता, बल्कि मजा आता है। लेकिन नकल करते-करते काका की पार्टी की क्या हालत हो गई, यह उन्हें पीछे मुड़कर देखना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “काका कम से कम अच्छी नकल और अच्छा भाषण तो कर लेते हैं, लेकिन तुम्हें वह भी नहीं आता। फिर तुम्हारा क्या होगा?”

उद्योगपति गौतम अडानी की महाराष्ट्र में हो रही निवेश योजनाओं को लेकर ठाकरे बंधुओं की आलोचना पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि मराठी युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़े उद्योगों का स्वागत करना गलत कैसे हो सकता है।

“आप भाषण देते रहिए और मराठी युवक को सिर्फ वडापाव की गाड़ी तक सीमित रखिए। हमें मराठी युवाओं की आंखों में बसे सपनों को पूरा करना है। उन्हें नौकरी के साथ-साथ उद्योगपति भी बनाना है,” उन्होंने कहा।

फडणवीस ने यह भी स्पष्ट किया कि अडानी समूह सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में—यहां तक कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार वाले राज्यों में भी—हजारों करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है।

“अगर महाराष्ट्र उद्योगों को नकारेगा तो निवेश दूसरे राज्यों में चला जाएगा। फिर हमारे युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा?” ऐसा सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related