सुबह 10 बजे से शुरू होगी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव मतगणना।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के सार्वत्रिक चुनाव 2025–26 के तहत आज हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शहर के विभिन्न 23 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी। इस संबंध में तैयार विस्तृत योजना को महानगरपालिका आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूषण गगराणी ने मंजूरी दी है। मतगणना प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करते हुए संपन्न की जाएगी।

मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के 227 निर्वाचन प्रभागों के लिए कुल 23 निर्वाचन निर्णय अधिकारियों (आरओ) की नियुक्ति की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, महाराष्ट्र द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सभी मतगणना केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक आरओ कार्यालय के अंतर्गत स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) और पुलिस विभाग से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त है।

महानगरपालिका आयुक्त गगराणी ने आज मतगणना व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी, विशेष कार्य अधिकारी (चुनाव) विजय बालमवार, सह आयुक्त विश्वास शंकरवार, अतिरिक्त जिलाधिकारी (कोकण) श्रीमती फरोग मुकादम सहित सभी 23 निर्वाचन निर्णय अधिकारी उपस्थित थे।

गगराणी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना केंद्रों की संरचना, टेबल व्यवस्था, अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन तथा चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। किसी भी कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

मतगणना कार्य के लिए कुल 2,299 अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें 759 पर्यवेक्षक, 770 सहायक और 770 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों को पूर्व प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मतगणना केंद्र परिसर में यातायात नियंत्रण, वाहन पार्किंग और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की गई है। परिणामों की घोषणा में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटरीकृत प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।

चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल वैध पहचान पत्रधारी अधिकृत व्यक्तियों, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग, महाराष्ट्र के निर्देशों का पालन सभी के लिए अनिवार्य होगा। नागरिकों के लोकतंत्र पर विश्वास को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और विश्वसनीय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में ₹1.38 करोड़ की हेरोइन की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय इलाके में एंटी-नारकोटिक्स...