मुंबई महापालिका में महिला शक्ति का बढ़ा दबदबा, 227 में से 114 वार्डों में महिलाओं की जीत।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के वर्ष 2025–26 के लिए हुए चुनावों में महिलाओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। 227 वार्डों के लिए घोषित आरक्षण लॉटरी के तहत 114 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। इसके अनुरूप राजनीतिक दलों ने महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए, जिसका सीधा असर चुनावी नतीजों में देखने को मिला।

शुक्रवार, 16 जनवरी को घोषित नतीजों के अनुसार लगभग 114 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर मुंबई महापालिका में प्रवेश किया है। इससे अब महापालिका मुख्यालय में महिलाओं की मजबूत आवाज सुनाई देने वाली है।चुनावी परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नगरसेविकाओं की संख्या सबसे अधिक रही है, जबकि दूसरे स्थान पर उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की महिला प्रतिनिधि हैं।

हालांकि मुंबई महापालिका को महिला महापौर मिलेगा या नहीं, इसका फैसला आगामी महापौर आरक्षण लॉटरी के बाद होगा, लेकिन मौजूदा नतीजों से यह स्पष्ट है कि महापालिका में महिला नेतृत्व पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।विशेष रूप से बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में 7 में से 6 वार्डों से महिला उम्मीदवारों की जीत ने महिला सशक्तिकरण की तस्वीर को और स्पष्ट किया है।

पार्टीवार महिला नगरसेवकों की संख्या:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) – 44

उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट – 39

शिवसेना (शिंदे गुट) – 19

कांग्रेस पार्टी – 08

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) – 04

इन नतीजों से साफ है कि आगामी कार्यकाल में मुंबई महापालिका की राजनीति में महिला शक्ति निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 68 वर्षीय महिला से 3.02 करोड़ रुपये की साइबर ठगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता दक्षिण मुंबई में रहने वाली...

मुंबई के हर वार्ड में बनेगा अलग रेबीज क्लिनिक, 2030 तक ‘शून्य मौत’ का लक्ष्य: महापौर रितू तावड़े।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई में रेबीज उन्मूलन अभियान को...

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दशकों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय...