मुंबई भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पुरोहित का निधन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पुरोहित का निधन हो गया है। 70 वर्षीय राज पुरोहित ने आज तड़के मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अस्वस्थता के चलते उन्हें 15 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक समय मुंबई भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे राज पुरोहित के निधन से एक अध्ययनशील और आक्रामक नेतृत्व के खोने की भावना व्यक्त की जा रही है।

राज पुरोहित ने 25 वर्षों से अधिक समय तक महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक के रूप में कार्य किया। वे मुंबई के मुंबादेवी और कुलाबा विधानसभा क्षेत्रों से 1990, 1995, 1999 और 2004 के विधानसभा चुनावों में निर्वाचित हुए थे।युति सरकार (1995–1999) के दौरान उन्होंने श्रम, दुग्ध विकास और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद गृह निर्माण मंत्री के रूप में भी उन्होंने मुंबई के किरायेदारों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए।

विधायक और मंत्री रहते हुए राज पुरोहित ने पार्टी संगठन में भी अहम योगदान दिया। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने शहर में पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कठिन समय में भी वे पार्टी के साथ निष्ठापूर्वक जुड़े रहे। मुंबई में अमराठी मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने में उनका विशेष योगदान माना जाता है।

राज पुरोहित का पार्थिव बॉम्बे हॉस्पिटल से उनके निवास स्थान पर ले जाया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और सोनापुर लेन श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज पुरोहित के पुत्र आकाश पुरोहित हाल ही में मुंबई महानगरपालिका चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। एक ओर पुत्र की जीत की खुशी थी, वहीं राज पुरोहित के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में दो सड़क हादसों में 36 वर्षीय महिला की मौत, 9 लोग घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई में रविवार को कुछ...