भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संजय उपाध्याय को दी बड़ी जिम्मेदारी ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन ने महाराष्ट्र के 3 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावडे को जहां उन्होंने केरल का प्रभारी बनाया, वहीं विधायक एडवोकेट आशीष शेलार को तेलंगाना म्युनिसिपल चुनाव का प्रभारी तथा बोरीवली के लोकप्रिय युवा विधायक संजय उपाध्याय को ग्रेटर बैंगलोर कॉरपोरेशन चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

देखा जाए तो तीनों नियुक्तियां अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि तीनों स्थानों पर विपक्ष मजबूत स्थिति में है। संजय उपाध्याय पहली बार विधायक बने हैं परंतु विधायक बनने के पहले भी वे पार्टी संगठन में लगातार काम करते रहे हैं। काशी, पश्चिम बंगाल, सूरत (गुजरात), दिल्ली, बेंगलुरु के चुनाव में काम करने का उनका एक बड़ा अनुभव है। मुंबई में सबसे अधिक मतों से विजई होने वाले संजय उपाध्याय की ताकत पिछले दिनों महानगरपालिका चुनाव में भी दिखाई थी, जहां उनके मार्गदर्शन में बोरीवली विधानसभा के सभी सात वार्डों में पार्टी को रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त हुई।

बोरीवली विधानसभा को अवैध बांग्लादेशियों तथा सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले अवैध फेरीवालों से मुक्त करने से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले लोगों के खिलाफ सार्थक और प्रभावी अभियान चलाने वाले संजय उपाध्याय चुनौतियों के बीच काम करना ज्यादा पसंद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राम मंदिर इलाके में सार्वजनिक शौचालय में संदिग्ध रासायनिक रिसाव, दम घुटने से दो युवकों की मौत।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय राम मंदिर (पूर्व) के मृणालताई...