मुंबई वार्ता संवाददाता

विश्व हिंदू महासंघ के अंतर्गत हिंदू युवा वाहिनी एवं संकल्प प्रतिष्ठान मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 20 जनवरी तक नालासोपारा-पूर्व में शिवशक्ति अर्धनारीश्वर मानवकल्याण महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में विश्व की द्वितीय किन्नर कथावाचक महामंडलेश्वर हेमलता शरण सखी ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण रसपान कराया।


कथावाचन के दौरान उन्होंने उद्धव चरित्र, महारास लीला और रुक्मिणी विवाह का सजीव वर्णन किया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग में श्रीकृष्ण–रुक्मिणी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों और संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।यह आयोजन नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


इसी दौरान कथावाचक हेमलता शरण सखी का जन्मदिवस भी मनाया गया तथा उनके द्वारा संपन्न सौ महायज्ञों की पूर्णता के उपलक्ष्य में प्रयागराज से पधारे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत अविराम दास जी महाराज ने उनका पट्टा-अभिषेक किया।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः यज्ञशाला में विधिवत अनुष्ठान एवं यज्ञ संपन्न हुआ। कथा स्थल पर बनारस से आमंत्रित विशेष तिलक विशेषज्ञ द्वारा श्रद्धालुओं का तिलक किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम का सफल संयोजन अमित ओमप्रकाश दुबे ने किया।
आयोजन में आशुतोष अजय रोकडे, अभिजीत अजय रोकडे, गोरखनाथ दुबे, ऋषभ तिवारी, ऋषभ मिश्रा, दीपक माने, वशिष्ट शुक्ला, नकुल खटाटे, रेशु पांडेय, विशेष पाटील, संतोष सोनी, आशिष यादव, कुंदन यादव, केशव सेनापती, अजय रोकडे, रेहमान शेख, बाबू बडगु, हर्ष बडगु, सुमित विश्वकर्मा, विवेक चौधरी, अवधेश उपाध्याय, महेश प्रजापती, पं. साहब लाल तिवारी, डॉ. पीयूष सिंह, विकास यादव, अंकित तिवारी, विनीत सिंह, विकाश दीक्षित, रेशु सिंह, सोनू रॉय, रौशन गौतम, विपिन तिवारी, श्रवण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।वसई तालुका, पालघर, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, वापी, दमन और सिलवासा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


