गरीब किसानों की होगी कर्जमाफी : चंद्रशेखर बावनकुले।

Date:

■ धनी किसानों को नहीं मिलेगा लाभ.

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र सरकार गरीब किसानों की कर्जमाफी करने जा रही है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि सरकार किसानों से किया गया कर्जमाफी का वादा हर हाल में निभाएगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल उन गरीब किसानों के लिए होगा, जो वर्षों से खेतों में मेहनत कर रहे हैं, जबकि फार्महाउस मालिकों और धनी किसानों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

बावनकुले ने कहा कि कर्ज पर ब्याज और उस पर ब्याज बढ़ते जाने के कारण किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। सरकार ऐसी परिस्थितियों में किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगी और उनके कर्ज का बोझ कम करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

उन्होंने दोहराया कि गरीब किसानों की कर्जमाफी सरकार की प्राथमिकता है।यह बयान उन्होंने धाराशिव जिले के येणेगुर में आयोजित एक सभा के दौरान दिया। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सरकार भविष्य में ऐसी नीतियों पर विचार कर रही है, जिससे किसानों को बार-बार कर्ज लेने की जरूरत ही न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में ₹1.38 करोड़ की हेरोइन की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय इलाके में एंटी-नारकोटिक्स...