मुंबई मनपा पुल विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं का सम्मानआयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी ने प्रमाणपत्र देकर किया गौरव।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के प्रमुख पुलों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के पुल विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी सराहनीय कार्य के लिए बीएमसी आयुक्त एवं प्रशासक श्री भूषण गगराणी ने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।यह सम्मान समारोह बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (परियोजना) श्री अभिजीत बांगर, प्रमुख अभियंता (पुल) श्री उत्तम श्रोते सहित पुल विभाग के कई अभियंता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता (पुल) उत्तम श्रोते के सेवानिवृत्त होने पर आयुक्त भूषण गगराणी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर विशेष सम्मान भी किया।

बीएमसी के पुल विभाग द्वारा बांद्रा पूर्व स्काईवॉक, बेलासिस ब्रिज और सफेद पुल जैसे महत्वपूर्ण और प्रशासनिक रूप से चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया। इन परियोजनाओं में योगदान देने वाले अधिकारियों और अभियंताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

बांद्रा पूर्व स्काईवॉक परियोजना में योगदान देने वाले कार्यकारी अभियंता नामदेव रावकाले, सहायक अभियंता प्रशांत जावले, उप अभियंता श्री समीर मोरे और उप अभियंता अमित दसुरकर को सम्मानित किया गया।बेलासिस ब्रिज परियोजना के लिए उप प्रमुख अभियंता राजेश मुले, कार्यकारी अभियंता नामदेव रावकाले, सहायक अभियंता संदीप पाटील, उप अभियंता कृपाल खोत और उप अभियंता अभिषेक देवळेकर को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

सफेद पुल परियोजना में तत्कालीन कार्यकारी अभियंता नरेश मेघराजानी, सहायक अभियंता अमित भंडारी, उप अभियंता चंद्रकांत व्हटकर और उप अभियंता आशीषकुमार जैन को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में ₹1.38 करोड़ की हेरोइन की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय इलाके में एंटी-नारकोटिक्स...