मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवसेना (उबाठा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं आनंद जनसेवा संस्था के अध्यक्ष आनंद दुबे द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन मीडिया के पत्रकार भाई-बंधुओं के सम्मान में रखा गया है।


कार्यक्रम 4 मार्च 2026 को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कांदिवली पूर्व स्थित एवेन्यू होटल, ठाकुर काम्प्लेक्स में आयोजित होगा।


आयोजकों ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर होली के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।


आयोजन से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए गुलाबचंद मौर्य (9769543272) एवं सुनील चौबे (9930898089) से संपर्क किया जा सकता है।


