एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश;तीन आरोपी गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय,यश भारत

शिवड़ी पुलिस ने एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर करीब 89,797 रुपये की धोखाधड़ी की थी।

पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5 बजे शिवड़ी इलाके में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति जब एक बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तभी उनका एटीएम कार्ड मशीन के स्लॉट में फंस गया। एटीएम में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने खुद को कर्मचारी बताकर उन्हें भायखला स्थित एक अस्पताल आने को कहा।पीड़ित के वहां पहुंचने पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। अगले दिन उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक कर नया कार्ड लिया, तब पता चला कि फंसे हुए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 8 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 89,797 रुपये निकाल लिए गए।

शिकायत के आधार पर शिवड़ी पुलिस थाने में धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धारा 66 (C) व 66 (D) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को बिहार और झारखंड से गिरफ्तार किया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित के कार्ड से निकाली गई रकम से ट्रॉली बैग, जूते और ड्राईफ्रूट्स जैसी खरीदारी भी की थी।फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...

9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के वर्ली इलाके में एक...

मुंबई-नाशिक हाईवे के माजिवड़ा-वडपे प्रोजेक्ट का 90% काम पूरा, जल्द शुरू होगी टोल वसूली ।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई-नाशिक महामार्ग पर माजिवड़ा से वडपे...

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...