मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई शहर के लिए कांदळवन (मैंग्रोव) प्राकृतिक सुरक्षा कवच का काम करते हैं, लेकिन बोरिवली विधानसभा क्षेत्र के मानोरी, मालवणी, गणपत पाटील नगर और आसपास के इलाकों में कांदळवन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भराव, अतिक्रमण और गैरकानूनी निर्माण होने का गंभीर मामला सामने आया है।


इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में विषय उठाते हुए विधायक संजय उपाध्याय ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।


संजय उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत निवेदन के अनुसार कांदळवन क्षेत्र में मलबा (डेब्रिज) डालकर भराव किया जा रहा है और 50 मीटर के बफर जोन में भी अतिक्रमण किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में झोपड़ियां और अवैध निर्माण खड़े किए जा रहे हैं।


इस स्थिति के कारण स्थानीय पर्यावरण, जैव विविधता और मुंबई की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
ऐसे में संबंधित विभागों से इस मामले की तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग विधायक संजय उपाध्याय द्वारा की गई है।


