श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय, कस्टम्स ज़ोन–III के अधिकारियों ने 11 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ और सोने की तस्करी से जुड़े तीन मामलों का पर्दाफाश किया।


अधिकारियों ने स्पॉट और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से 12.688 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया। यह यात्री बैंकॉक से मुंबई आया था। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 12.688 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी यात्री को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।


इसके अलावा कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों के पास से कुल 716 ग्राम सोना बरामद किया।


जब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।कस्टम विभाग के अनुसार, यात्रियों की प्रोफाइलिंग और निगरानी के जरिए तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है और आगे की जांच की जा रही है।




