मुंबई में ‘मेरी तैयारी’ और ‘तैयारी एंट्रेंस ऐप’ का भव्य शुभारंभ, छात्रों को मुफ्त मॉक टेस्ट की सुविधा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की दूरदर्शी सोच के अनुरूप और भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, मुंबई तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई द्वारा “MH-CET मॉक टेस्ट 2026” उपक्रम के साथ ‘मेरी तैयारी’ और ‘तैयारी एंट्रेंस ऐप’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम दादर स्थित वसंत स्मृति में आयोजित हुआ।

इस पहल का उद्देश्य MHT-CET, NEET और JEE 2026 जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इन ऐप्स के माध्यम से छात्रों को मॉक टेस्ट, अभ्यास सामग्री और आत्म-मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण टूल्स एक ही मंच पर मिलेंगे।

कार्यक्रम में मुंबई महानगरपालिका के नगरसेवक एवं स्थायी समिति सदस्य तेजिंदर सिंह तिवाना, भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष दीपक सिंह तथा टारगेट लर्निंग वेंचर्स के संचालक अगस्ती लावांडे उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि इस वर्ष MHT-CET 2026 में महाराष्ट्र से 11.4 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के वास्तविक स्तर को समझने के लिए एक सशक्त मंच की आवश्यकता है। ‘मेरी तैयारी’ उपक्रम के तहत यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि सामान्यतः ऐसे मॉक टेस्ट के लिए 1000 से 2000 रुपये तक शुल्क देना पड़ता है।

भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि यह पहल केवल मॉक टेस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए नई दिशा और संभावनाओं का द्वार खोलती है। उन्होंने बताया कि इस मंच पर छात्रों को अभ्यास, समय प्रबंधन और स्व-मूल्यांकन जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।वहीं, टारगेट लर्निंग वेंचर्स के संचालक अगस्ती लावंड ने कहा कि इस मॉक टेस्ट के जरिए छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिलेगा, जिससे वे अपनी तैयारी का सटीक आकलन कर सकेंगे और सुधार की दिशा तय कर पाएंगे।आयोजकों ने सभी विद्यार्थियों से इस निःशुल्क सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने और आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी को आगे बढ़ाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल आश्रम बमबारी मामले में दो आरोपियों को बोरीवली स्टेशन से दबोचा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस...