श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बुधवार तड़के एच पश्चिम विभाग के अंतर्गत वांद्रे (पश्चिम) क्षेत्र में घनकचरा प्रबंधन व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला चौकी, शासकीय तकनीकी संस्थान के सामने स्थित खेरवाड़ी इलाके का दौरा किया और कर्मचारियों से सीधे संवाद किया।


निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कर्मचारियों की उपस्थिति और हाजिरी रजिस्टर की जांच की तथा कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एच पश्चिम विभाग में सड़कों की सफाई, घनकचरा प्रबंधन, बस स्टॉप और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना प्राथमिकता हो।


आयुक्त अश्विनी भिडे ने यह भी कहा कि बीएमसी के सभी प्रशासनिक विभागों (वार्डों) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि मुंबई को और अधिक स्वच्छ बनाया जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान उप आयुक्त (घनकचरा प्रबंधन) किरण दिघावकर, उप आयुक्त (आयुक्त कार्यालय) प्रशांत गायकवाड़, उप आयुक्त (परिमंडल 3) विश्वास मोटे तथा सहायक आयुक्त दिनेश पल्लेवाड सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


