श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के मलाड (पश्चिम) स्थित एवरशाइन नगर के वेदांग विवेदा निर्माण स्थल पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 22 अप्रैल 2026 को रात लगभग 10:10 बजे एक मजदूर 20वीं मंजिल से गिर गया।घटना की जानकारी 23 अप्रैल 2026 को रात 9:14 बजे पुलिस को दी गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर की पहचान मनोज घुराहु गुप्ता (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और रोशनी की कमी के कारण यह हादसा हुआ।
गंभीर रूप से घायल मजदूर को स्थानीय पुलिस द्वारा तुरंत ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बंगूर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अव्हाड के अनुसार, मामले की आगे जांच जारी है और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।


