राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध के संकट के विरोध में शांति का संदेश देने के मकसद से वाग्धारा संस्था ने आगामी 27 अप्रैल को सांताक्रुज पूर्व के मौलाना आजाद भवन में “युद्ध नहीं बुद्ध “एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है ।

प्रख्यात लेखक व फ़िल्म निर्देशक रूमी जाफरी इस परिचर्चा के मुख्य अतिथि होंगे। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ.वागीश सारस्वत ने बताया कि युवा पत्रकार मनीषा जोशी के संयोजन में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता वीरेंद्र याग्निक करेंगे जबकि रक्षा विशेषज्ञ व मुंबई विद्यापीठ के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ.करुणा शंकर उपाध्याय और भारतीय नौसेना के सेवा निवृत्त कमांडर भूषण दीवान मुख्य वक्ता होंगे।अभिनेता रवि यादव के संचालन में डॉ.वागीश सारस्वत विषय की प्रस्तावना रखेंगे जबकि वरिष्ठ पत्रकार युद्ध विषयक नवगीत प्रस्तुत करेंगे।

वाग्धारा के महासचिव एडवोकेट भार्गव तिवारी संगोष्ठी के निमन्त्रक तथा पूर्व पार्षद शिवजी सिंह संगोष्ठी के स्वागत अध्यक्ष होंगे। लेखक पत्रकार अमर त्रिपाठी गीतकार गोपाल दास नीरज की प्रसिद्ध कविता “अगर तीसरा युद्ध हुआ “का पाठ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बीएमसी की जनरल बॉडी बैठकों का पहली बार YouTube पर लाइव प्रसारण, पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने...

मातोश्री पर सपकाल-ठाकरे की मुलाकात, गांधी हत्या के समर्थन पर कड़ा बयान; संजय गायकवाड़ पर कार्रवाई की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष...

संजय राऊत अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें, देश की नहीं: नवनाथ बन का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन...