मुंबई में बढ़ते ड्रग्स मामलों पर अमोल मातेले की गृहराज्यमंत्री से मुलाकात, “ड्रगमुक्त मुंबई” अभियान की मांग।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में बढ़ते अवैध ड्रग्स कारोबार को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार गुट के प्रदेश प्रवक्ता और युवक मुंबई अध्यक्ष अमोल मातेले ने गृहराज्यमंत्री योगेश कदम से मंत्रालय में मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान मातेले ने खासतौर पर कॉलेज के युवाओं को निशाना बनाकर फैल रही नशाखोरी पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने गोरेगांव के नेस्को क्षेत्र में हुई ड्रग्स पार्टी, विक्रोली इलाके में ड्रग माफियाओं पर हुई कार्रवाई और ओवरडोज के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे युवाओं का स्वास्थ्य खतरे में पड़ रहा है।


मातेले ने कहा कि मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा है और युवाओं को इसके जाल में फंसाया जा रहा है। यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि समाज और राज्य के भविष्य के लिए गंभीर संकट है।
मुख्य मांगें


मातेले ने सरकार के सामने “ड्रगमुक्त मुंबई” अभियान चलाने की मांग रखते हुए कई अहम सुझाव दिए—

ड्रग्स सप्लाई चेन की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन,
कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में एंटी-ड्रग्स जागरूकता अभियान,
ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई,
पुलिस तंत्र को मजबूत कर खुफिया जानकारी और रोकथाम उपाय बढ़ाना,
युवाओं के लिए काउंसलिंग सेंटर और प्रभावी पुनर्वास व्यवस्था,

■ गृहराज्यमंत्री का आश्वासन


गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए जल्द ही संबंधित विभागों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए आगामी सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी।


मातेले ने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में युवाओं को ड्रग्स के खतरे से बचाना समय की जरूरत है। “ड्रगमुक्त मुंबई” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक व्यापक सामाजिक अभियान के रूप में लागू किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला डिपो से ढलान पर लुढ़की BEST की इलेक्ट्रिक बस, दो खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कुर्ला स्थित बेस्ट (BEST)...

मुंबई के नागपाड़ा से हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नाम बदलकर छिपा था सुपारी किलिंग का आरोपी।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति संभाजीनगर में अक्टूबर 2025 में...