महिला आरक्षण के समर्थन में मुंबई में युवतियों का व्यापक आक्रोश प्रदर्शन।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में और इसके कार्यान्वयन में विपक्ष द्वारा कथित रूप से डाली जा रही बाधाओं के विरोध में मुंबई में युवतियों ने बड़े पैमाने पर आक्रोश प्रदर्शन किया।यह आंदोलन भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें मुंबई के छहों जिलों के प्रमुख कॉलेजों के बाहर बड़ी संख्या में छात्राओं और युवतियों ने भाग लेकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाई।

प्रदर्शन ठाकुर कॉलेज (उत्तर मुंबई), विवेक कॉलेज, गोरेगांव (उत्तर पश्चिम मुंबई), आर.डी. नेशनल कॉलेज, बांद्रा पश्चिम (उत्तर मध्य मुंबई), अस्मिता कॉलेज, विक्रोली (उत्तर पूर्व मुंबई), विद्यालंकार कॉलेज, वडाला (दक्षिण मध्य मुंबई) और भारतीय विद्या भवन, चर्नी रोड (दक्षिण मुंबई) में किया गया।प्रदर्शन में शामिल युवतियों ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व, भविष्य और सम्मान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस कानून को रोकने या कमजोर करने का प्रयास किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा महिलाओं के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा और यदि महिला आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो आने वाले समय में और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

शर्तों का उल्लंघन करने वाली सिडको-नैना की जमीनें सरकार के कब्जे में लेने के निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे...

मलाड में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के मलाड (पश्चिम) स्थित एवरशाइन...

राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध...