केईएम अस्पताल का नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर, ‘कौशल्यश्रेष्ठ एकलव्य स्मारक अस्पताल’ नाम का सुझाव

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई के परळ स्थित करीब 100 साल पुरानी परंपरा वाले किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल के नाम बदलने का प्रस्ताव आगे बढ़ गया है। स्वास्थ्य समिति ने शुक्रवार को इसे ‘कौशल्यश्रेष्ठ एकलव्य स्मारक अस्पताल’ नाम देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव मुंबई महानगरपालिका प्रशासन के पास अभिप्राय के लिए भेजा गया है, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


केईएम अस्पताल की स्थापना 22 जनवरी 1926 को हुई थी और देशभर से आने वाले मरीजों के बीच यह नाम गहराई से स्थापित है। इसके बावजूद अब इस ऐतिहासिक संस्थान की नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरिश भांदिर्गे ने इस संबंध में जानकारी दी।
दरअसल, ‘स्वदेशी’ अवधारणा के तहत सार्वजनिक संस्थानों के विदेशी नाम बदलने की मांग तेज हो रही है। वसाहतकालीन नामों को गुलामी की याद दिलाने वाला माना जा रहा है, जिसके स्थान पर भारतीय संस्कृति, मूल्यों और प्रेरणादायक इतिहास को दर्शाने वाले नाम अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।


इसी कड़ी में मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने 29 मार्च 2026 को स्वास्थ्य समिति को पत्र लिखकर केईएम अस्पताल का नाम बदलने की मांग की थी। इसके बाद हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब महानगरपालिका प्रशासन की राय के बाद इस नामकरण पर अंतिम फैसला होगा, जिस पर विभिन्न स्तरों से प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मासूम बच्चों को ड्रग्स बेचने वाला फैसल घाची गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधुनी इलाके में पुलिस...

चेंबूर में हाथी दांत की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस...

अमरनाथ यात्रा के नाम पर रिश्वतखोरी: बिना जांच मेडिकल सर्टिफिकेट देने वाले अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक स्वास्थ्य...

नवी मुंबई में रिश्वत कांड: डिप्टी कमिश्नर की गिरफ्तारी के बाद 15 अधिकारी जांच के दायरे में

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग...