मुलुंड में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पत्नी से संबंध के शक में आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई के मुलुंड पश्चिम इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पत्नी से संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस मामले में मुलुंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, यह घटना 2 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे साईनाथ प्लाजा के सामने जे.एन. रोड, मुलुंड पश्चिम में हुई। मृतक की पहचान संतोषकुमार वकील बिंद (31) के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के भाई विशाल वकील बिंद (23) ने शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत के मुताबिक, आरोपी राकेश कुमार झुंकू धीवर (42), जो सब्जी बेचने का काम करता है, को अपनी पत्नी और मृतक के बीच संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने संतोषकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने चेहरे, गले, छाती, पेट, पीठ और दोनों हाथों पर कई वार किए, जिससे संतोषकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


इस मामले में मुलुंड पुलिस स्टेशन में हत्या का केस (CR नंबर 602/26) भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक नितीन खडगे के मार्गदर्शन में की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भीषण गर्मी के बीच जन प्रकृति सेवा की सराहनीय पहल ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय राजस्थान में भीषण गर्मी के...

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले सट्टा बाजार गरम, किसकी बनेगी सरकार पर बड़े दांव।

मुंबई वार्ता संवाददाता पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के...