मुंबई वार्ता संवाददाता

सेंट्रल रेल्वे ने विद्याविहार स्टेशन पर मध्य फुटओवर ब्रिज के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते कुर्ला-भांडुप सेक्शन के बीच विशेष रात्रिकालीन ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने की घोषणा की है। इस दौरान कई उपनगरीय लोकल सेवाओं के मार्ग बदले जाएंगे, कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।


■ ब्लॉक का समय और तारीख
15/16 मई 2026 की रात : रात 1.15 बजे से 4.15 बजे तक
16/17 मई 2026 की रात : रात 12.10 बजे से सुबह 4.40 बजे तक
17/18 मई 2026 की रात : रात 1.15 बजे से 3.05 बजे तक
ब्लॉक कुर्ला स्टेशन (स्टेशन छोड़कर) से भांडुप (क्रॉसओवर छोड़कर) सेक्शन के बीच लिया जाएगा।
■किन लाइनों पर रहेगा ब्लॉक
16 मई की रात : अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक
16/17 मई की रात : अप-डाउन स्लो, फास्ट, 5वीं और 6वीं लाइन पर ब्लॉक
■ किन लोकल ट्रेनों पर पड़ेगा असर
रूट डायवर्ट की गई लोकल ट्रेनें
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 11.30 बजे से 12.12 बजे के बीच चलने वाली कर्जत जाने वाली डाउन स्लो लोकल को माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें विद्याविहार, कांजूरमार्ग और नाहूर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
कसारा से रात 10 बजे तथा बदलापुर से रात 11.29 बजे चलने वाली सीएसएमटी जाने वाली अप स्लो सेवाएं, साथ ही कर्जत से सुबह 2.30 बजे और अंबरनाथ से सुबह 3.43 बजे चलने वाली लोकल को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें नाहूर, कांजूरमार्ग और विद्याविहार स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
■ रद्द रहने वाली लोकल ट्रेनें
ठाणे-कुर्ला लोकल (रात 11.40 बजे)
ठाणे-सीएसएमटी लोकल (सुबह 4.04 बजे)
सीएसएमटी-ठाणे लोकल (रात 11.38 बजे और 12.24 बजे)
■ शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें
सीएसएमटी से रात 11 बजे, 11.46 बजे, 11.55 बजे और 11.12 बजे चलने वाली ठाणे एसी लोकल ट्रेनें कुर्ला स्टेशन तक ही चलाई जाएंगी।
डोंबिवली-सीएसएमटी लोकल, जो रात 10.18 बजे डोंबिवली से रवाना होती है, उसे ठाणे स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा।
■ शॉर्ट ओरिजिनेट की गई ट्रेनें
कुर्ला-टिटवाला लोकल अब ठाणे से सुबह 5.09 बजे रवाना होगी।
ठाणे-सीएसएमटी लोकल अब कुर्ला से सुबह 4.42 बजे चलेगी।
■ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर नहीं
मध्य रेलवे के अनुसार 16/17 मई की रात मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं 15/16 मई और 17/18 मई की रात उपनगरीय लोकल सेवाएं भी सामान्य रहेंगी।


