महाराष्ट्र में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले तथा पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), पुलिस उपायुक्त (DCP), अपर पुलिस आयुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नंदकुमार ठाकुर को महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नासिक में उप संचालक नियुक्त किया गया है। पी. आर. पाटील को पुणे शहर का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है, जबकि जयंत मीना को बृहन्मुंबई पुलिस में डीसीपी पद की जिम्मेदारी दी गई है।


लोहित मतानी को नागपुर में महामार्ग सुरक्षा पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। संजय बारकुंड को राज्य राखीव पुलिस बल, गट क्रमांक-3, जालना में समादेशक बनाया गया है। वहीं प्रशांत मोहिते को छत्रपति संभाजीनगर शहर में पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्ति मिली है।


अतुल्य मिरखेलकर को नागपुर शहर का डीसीपी बनाया गया है, जबकि गोहर हसन को पुणे शहर में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। नित्यानंद झा को यवतमाल जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रफकत आमना को पुणे के गुन्हे अन्वेषण विभाग का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा अभयसिंह देशमुख को बृहन्मुंबई में डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है। कुमार चिंथा और अपूर्णा सिंह को नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। एम. किरितिका को नासिक स्थित गुन्हे दोषसिद्धी प्रशिक्षण विद्यालय की प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

■ 2022 बैच के चार IPS अधिकारियों को पदोन्नति


महाराष्ट्र शासन ने 2022 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को जूनियर टाइम स्केल से वरिष्ठ समय श्रेणी में पदोन्नति देने का आदेश भी जारी किया है। सरकार के अनुसार यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार जीवन देवाशीष बेनिगाल को पुणे शहर में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। शुभम कुमार को पुणे ग्रामीण में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वृष्टि जैन को सोलापुर शहर में पुलिस उपायुक्त और हर्षवर्धन को गडचिरोली में अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

■ वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां


गृह विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश भी जारी किए हैं। मोक्षदा पाटिल को राज्य राखीव पुलिस बल से पदोन्नत कर बृहन्मुंबई में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रियंका नारनवरे को पदोन्नति देकर महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं मुख्य दक्षता अधिकारी नियुक्त किया गया है।


तेजस्वी सातपुते को पुणे शहर में अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे) बनाया गया है, जबकि अशोक दुधे को राज्य गुप्तवार्ता विभाग से पदोन्नत कर राज्य राखीव पुलिस बल, मुंबई में पुलिस उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।


दिक्षित गेडाम, कृष्णकांत उपाध्याय और प्रविण मुंढे को पदोन्नति देकर बृहन्मुंबई में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। योगेश गुप्ता को गडचिरोली का पुलिस उप महानिरीक्षक, राकेश ओला को अमरावती का पुलिस आयुक्त तथा एम.सी.बी. महेश्वर रेड्डी को पुणे के गुन्हे अन्वेषण विभाग में पुलिस उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।


गृह विभाग के अनुसार ये सभी नियुक्तियां और तबादले प्रशासनिक आवश्यकता तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बढ़ती गर्मी के बीच बीएमसी का विशेष अभियान, मुंबई में पेड़ों को टैंकर से दिया जा रहा पानी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान...

ईंधन महंगाई और भीषण गर्मी का असर, मुंबई-नवी मुंबई में सब्जियों के दाम आसमान पर।

मुंबई वार्ता संवाददाता वैश्विक राजनीतिक तनाव और जारी ईरान-अमेरिका-इज़राइल...

मुंबई के बोरीवली स्थित एनेक्स मॉल में भीषण आग, जिम में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित...

कोकण के किसानों के समर्थन में कांग्रेस का मोर्चा, सरकार पर दमनकारी कार्रवाई का आरोप।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि...