बदलापुर स्कूल मामले की पीड़ित दो बच्चियों की 10वीं तक की फीस सरकार भरेगी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर के एक स्कूल में अगस्त 2024 में हुई अनुचित घटना से प्रभावित दो नाबालिग बच्चियों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने विशेष मामले के तौर पर दोनों बच्चियों की 10वीं कक्षा तक की प्रवेश फीस पूरी तरह सरकारी खर्च से भरने को मंजूरी दी है। इस संबंध में शासन निर्णय भी जारी कर दिया गया है।


सरकार की ओर से बताया गया कि तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री ने घटना के बाद पीड़ित बच्चियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की थी। इसके अनुसार, अभिभावकों की इच्छा के मुताबिक शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में दोनों बच्चियों का संबंधित स्कूलों में जूनियर केजी में प्रवेश कराया गया था।


जारी शासन निर्णय के मुताबिक, निर्भया क्रमांक-1 की पहली से 10वीं तक की तथा निर्भया क्रमांक-2 की लंबित सीनियर केजी और पहली से 10वीं तक की प्रवेश फीस ‘बालकों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009’ के तहत सरकार द्वारा वहन की जाएगी। यह मंजूरी एक बार के विशेष प्रकरण के रूप में दी गई है।


दोनों बच्चियां जिन स्कूलों में पढ़ रही हैं, उन स्कूलों को निर्धारित राशि के अनुसार संबंधित शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश शुल्क अदा किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया संबंधित जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल आश्रम बमबारी मामले में दो आरोपियों को बोरीवली स्टेशन से दबोचा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस...

जोगेश्वरी SRA प्रोजेक्ट में करोड़ों की धोखाधड़ी, बिल्डर सोहेल डुक्का EOW द्वारा गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा...