मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल आश्रम बमबारी मामले में दो आरोपियों को बोरीवली स्टेशन से दबोचा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक आश्रम के बाहर हुए बम हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल से भागकर मुंबई पहुंचे थे।


मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार यह घटना 14 मई को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेरहामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था, जिसके बाद यह मामला सामने आया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय रोकी खान और 35 वर्षीय शाहदत सरकार के रूप में हुई है। रोकी खान कांडी होटल पाड़ा का रहने वाला और पेशे से ड्राइवर है, जबकि शाहदत सरकार ग्राम नतुन पुरा का निवासी और मजदूर बताया गया है।


मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दो दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


यह मामला माजीहेरपारा पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के किराना दुकानदार पशुपतिनाथ साहा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में अली हुसैन उर्फ लादेन, हसन एसके और तीन अज्ञात लोगों को मुख्य आरोपी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक कई अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।


जांच अधिकारियों के अनुसार विवाद की शुरुआत 12 मई को हुई, जब कुछ अज्ञात लोगों ने आश्रम के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर के निकट बिजली के खंभे पर लगे फोटो फाड़ दिए थे। इसके बाद 13 मई की रात स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।


पुलिस के मुताबिक, “रात करीब 10:45 बजे आरोपियों और उनके साथियों ने आश्रम के सामने खुले मैदान में सॉकेट बम फेंके। धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।”


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 14 मई की सुबह करीब 10:30 बजे कुछ आरोपी मोटरसाइकिल पर उसकी दुकान के बाहर पहुंचे और पुलिस में शिकायत करने पर दोबारा बमबारी की धमकी दी।


15 मई को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। जांच में पता चला कि आरोपी अपने घर खाली कर पश्चिम बंगाल से फरार हो चुके हैं। आगे की जांच में जानकारी मिली कि दोनों आरोपी गीतांजलि एक्सप्रेस से मुंबई पहुंचे थे।


इसके बाद यह सूचना मुंबई क्राइम ब्रांच को दी गई। CIU टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बदलापुर स्कूल मामले की पीड़ित दो बच्चियों की 10वीं तक की फीस सरकार भरेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर के एक...

जोगेश्वरी SRA प्रोजेक्ट में करोड़ों की धोखाधड़ी, बिल्डर सोहेल डुक्का EOW द्वारा गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा...