सार्वजनिक-निजी भागीदारी से निर्मित कैंसर अस्पतालस्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बनेगा मील का पत्थर— मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुणे महानगरपालिका की भूमि पर सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ निर्मित अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से स्थापित यह केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री यह बात पुणे मुनसिपल कॉर्पोरेशन और आपुलकी हेल्थकेअर के संयुक्त उपक्रम से स्थापित अत्याधुनिक कैंसर केंद्र के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, महापौर मजुषा नागपुरे, सांसद मेधा कुलकर्णी, विधायक भीमराव तापकीर, विधायक राहुल कुल, उपमहापौर परशुराम वाडेकर तथा महानगरपालिका आयुक्त नवकिशोर राम उपस्थित थे।           

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। समय पर जांच और उपचार मिलने पर यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। लेकिन उपचार में देरी होने पर मरीजों को लंबे समय तक इलाज कराना पड़ता है और आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में कैंसर उपचार को शामिल किया है, ताकि आम नागरिकों को समय पर उपचार मिल सके।           

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर “कैंसर ग्रिड” विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से राज्य के मरीजों को अधिक सक्षम और सुलभ उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह ग्रिड राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और समन्वित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने पुणे मुनसिपल कॉर्पोरेशन और आपुलकी हेल्थकेअर द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से शुरू किए गए इस उपक्रम की सराहना भी की।           

कार्यक्रम में महानगरपालिका के पदाधिकारी, फाउंडेशन के प्रतिनिधि, चिकित्सा अधिकारी तथा नागरिक उपस्थित थे।           

इससे पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने अस्पताल का निरीक्षण किया और विभिन्न उपचार विभागों, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बदलापुर स्कूल मामले की पीड़ित दो बच्चियों की 10वीं तक की फीस सरकार भरेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर के एक...

जोगेश्वरी SRA प्रोजेक्ट में करोड़ों की धोखाधड़ी, बिल्डर सोहेल डुक्का EOW द्वारा गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा...

अनिल कुंभारे की नियुक्ति से मुंबई क्राइम ब्रांच को मिलेगी नई ऊर्जा

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र पुलिस विभाग में अनुभवी,...