मुंबई में एमडी ड्रग्स बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, 50 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और देसी पिस्तौल बरामद।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के आरेपाड़ा इलाके में मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कुल 14 किलो 423 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी), लिक्विड एमडी और अन्य रासायनिक सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 50 करोड़ 74 लाख 3 हजार 900 रुपये बताई गई है। साथ ही एक देसी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(क), 29 तथा भारतीय शस्त्र अधिनियम 1959 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 26 मई 2026 को की गई।

■ गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

मुंबई पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार शहर और उपनगरों में मादक पदार्थों की तस्करी तथा खरीद-बिक्री पर सख्त कार्रवाई के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कांदिवली यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि आरेपाड़ा क्षेत्र में एक मकान के भीतर बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर अवैध प्रयोगशाला को ध्वस्त कर दिया। वहां से ग्राहकों को बेचने के लिए तैयार किया गया मेफेड्रोन (एमडी) और इसे बनाने में उपयोग होने वाले रसायन, कच्चा माल तथा उपकरण जब्त किए गए।

■ क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्न सामग्री जब्त की—8 किलो 305 ग्राम लिक्विड एमडी और अन्य सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 29 करोड़ 8 लाख 23 हजार 900 रुपये है।6 किलो 118 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी), जिसकी कीमत करीब 21 करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।एमडी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले रसायन, कच्चा माल और उपकरण।एक देसी पिस्तौल।19 जिंदा राउंड कारतूस, जिनकी कीमत लगभग 64 हजार रुपये आंकी गई है।इस तरह कुल 50 करोड़ 74 लाख 3 हजार 900 रुपये का माल जब्त किया गया।

■ तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कांदिवली एंटी नारकोटिक्स यूनिट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ड्रग्स नेटवर्क के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं और यह माल मुंबई सहित अन्य क्षेत्रों में कहां सप्लाई किया जाना था।

■ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सेल कांदिवली यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत जगडाले की टीम ने उक्त कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई प्रेस क्लब चुनाव प्रक्रिया पर बॉम्बे हाई कोर्ट की निगरानी।

■ स्वतंत्र कोर्ट ऑब्जर्वर की नियुक्ति, अब 24 जुलाई...

मुंबई में बढ़ा मलेरिया-डेंगू का खतरा, सात माह में 3,681 मलेरिया और 938 डेंगू के मामले दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान मुंबई में संक्रामक...

बिल्डर का काम लेने के विवाद में शिवसेना नगरसेवक की पिटाई, शिंदे गुट का अंदरूनी विवाद आया सामने।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के घाटकोपर स्थित रमाई आंबेडकर...