19 वर्षों से फरार चोरी का आरोपी बांद्रा से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई पुलिस के खार पुलिस स्टेशन की निगरानी टीम ने वर्ष 2007 के चोरी के मामले में पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल हवासिंग खोजा (40 वर्ष) निवासी बीकेसी, बांद्रा (पूर्व), मुंबई के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में खार पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 343/2007 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण से संबंधित कोर्ट केस क्रमांक 901412/PW/2007 मा. अतिरिक्त मुख्य न्याय दंडाधिकारी, 09वें न्यायालय, बांद्रा, मुंबई में लंबित था।


बताया गया कि आरोपी अनिल खोजा लगातार अदालत की सुनवाई में गैरहाजिर रहता था। इसके चलते अदालत ने उसे “फरार आरोपी” घोषित कर दिया था।


खार पुलिस थाने की निगरानी टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बांद्रा (पूर्व) इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।


■ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम


इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक धापटे, पुलिस हवलदार गुरव, पुलिस हवलदार पोफळे, पुलिस हवलदार शेख तथा पुलिस शिपाई ठोंबरे शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘टीबीमुक्त मुंबई’ दुनिया के लिए बनेगी मिसाल : राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में क्षयरोग (टीबी) के बढ़ते...