संकट मोचन मंदिर में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न।

Date:

शिवपूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

ज्येष्ठ माह के पवित्र चतुर्थ मंगलवार के अवसर पर संकट मोचन मंदिर, बीआरपी कॉलेज परिसर में आयोजित विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्त एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भंडारे के दौरान भगवान श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भक्तों ने हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन में सहभागिता की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।आयोजक राकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ.मधुकर तिवारी, अनुराग तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली।

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान बजरंगबली से सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।आयोजकों ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भक्तों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अंतरराष्ट्रीय स्तर का संगीत महाविद्यालय बनेगा कला और संगीत शिक्षा का नया केंद्र: चंद्रकांत पाटील।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय...

मुंबई मेट्रो-6 परियोजना की लागत में ₹441 करोड़ की बढ़ोतरी, आरटीआई से हुआ खुलासा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई मेट्रो-6 परियोजना की लागत...

खार दांडा समुद्र में मछली पकड़ने गई नाव पलटी, एक मछुआरे की मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के खार (पश्चिम) इलाके में...

महाराष्ट्र पर बढ़ते कर्ज और ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार घिरी, एनसीपी (एसपी) का बड़ा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में बढ़ते सार्वजनिक कर्ज और...