पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन तथा उत्तर-पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में जोगेश्वरी पूर्व में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी तथा घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार आंदोलन किया गया।


इस अवसर पर भावना शर्मा जैन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से केवल “मन की बात” करते हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और आम लोगों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब देने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार राहत देने में विफल साबित हुई है।


उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए कहा कि नीट और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं में कथित घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके अनुसार, आज युवा वर्ग व्यवस्था की खामियों के खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर है।


भावना शर्मा जैन ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो राहुल गांधी और वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेस का जनआंदोलन और अधिक व्यापक एवं तेज किया जाएगा तथा इसे घर-घर और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा।


प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बीएमसी में सलाहकार कंपनियों पर उठे सवाल: करोड़ों के ठेकों और सेवानिवृत्त इंजीनियरों की भूमिका की जांच की मांग।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा विभिन्न परियोजनाओं...