प्रिंसिपल महेश सिंह की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

डिवाइन हम हिंदी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, खारीगांव के प्रिंसिपल महेश रामचंद्र सिंह के सेवानिवृत होने पर पिछले दिनों कमलाकर पाटिल सभागृह में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 33 वर्ष 5 माह की अखंड सेवा करने वाले महेश सिंह जाने माने शिक्षक और लोकप्रिय प्रिंसिपल रहे।

विदाई समारोह की अध्यक्षता आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। प्रमुख अतिथि के रूप में महापौर डिंपल मेहता, रामसागर सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी, आमदार ज्ञानेश्वर म्हात्रे,आमदार निरंजन डावखरे , सभापति मदन सिंह, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, अवधेश नारायण सिंह , कौशलेंद्र सिंह प्रकाश सिंह, एडवोकेट राकेश कुमार सिंह ,मनोज सिंह, हेमंत सिंह तथा विशेष आमंत्रित के रूप में किरण चौबे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार देवेंद्र पोरवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। अंत में महेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 58.478 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के...

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर के विस्तार से घटेगा सफर का समय, ईंधन की भी होगी बचत : महापौर ऋतु तावड़े।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में मृणालताई गोरे फ्लाईओवर...