मुंबई में 58.478 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी कक्ष (घाटकोपर यूनिट) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की तस्करी और बिक्री में कथित रूप से शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ठिकाने और एक अन्य स्थान से कुल 58.478 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।


पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 6 जून 2026 को महाराष्ट्र नगर, मंडाला, मानखुर्द इलाके में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान महिला के घर और एक अन्य स्थान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इस मामले में तुर्भे थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क) और 20(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


जांच में यह भी सामने आया है कि परराज्य में रहने वाले कुछ लोगों की इस तस्करी में भूमिका हो सकती है। पुलिस उनके संबंधों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।


मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ विरोधी कक्ष की पुलिस उपायुक्त पौर्णिमा चौगुले-श्रींगी, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरेडेकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ढोले, निरीक्षक दिगंबर पाटिल, निरीक्षक भगवान बेले और उनकी टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर के विस्तार से घटेगा सफर का समय, ईंधन की भी होगी बचत : महापौर ऋतु तावड़े।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में मृणालताई गोरे फ्लाईओवर...

भारत के अतीत की व्याख्या का अधिकार किसे ?

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित (जेएनयू (JNU)/कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई वार्ता एक...