मुंबई एयरपोर्ट पर 5 करोड़ रुपये का सोना जब्त, भाजपा कामगार संगठन के पदाधिकारी समेत 6 गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का 3.118 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस मामले में भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजित आचरेकर, रोहित कुमार सिंह, संतोष सुभाष पोल, समीमुल्ला शाह, हमीद लेबेरीफ खान और फलील मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है। डीआरआई अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद सोना तस्करी का यह बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ।


जानकारी के अनुसार, डीआरआई को सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट के कुछ कर्मचारी विदेश से लाए जा रहे सोने की तस्करी में शामिल हैं। इसके बाद अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई और एयरपोर्ट के पास एक होटल के बाहर जाल बिछाकर चार संदिग्धों को पकड़ा। जांच में उनके पास मौजूद बैग से मोम के रूप में छिपाकर रखे गए सोने के तीन कैप्सूल बरामद किए गए।


पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो श्रीलंकाई और एक बांग्लादेशी नागरिक दुबई और बैंकॉक से यह सोना लेकर आए थे और एयरपोर्ट के कर्मचारियों की मदद से इसे बाहर निकालने की योजना थी। इसके बाद डीआरआई ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने सोना लाने में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।


सभी आरोपियों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


डीआरआई अब आरोपियों के बैंक खातों, विदेश यात्राओं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।


■ भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी से चर्चा तेज


डीआरआई की कार्रवाई में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अजित आचरेकर भाजपा की अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघटना में चिटणीस (सचिव) पद पर कार्यरत बताया गया है। वह कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

SIR अभियान में जल्दबाजी न हो, निष्पक्ष तरीके से हो मतदाता सूची पुनरीक्षण: वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद Varsha...

मुंबई में भूस्खलन का खतरा: विक्रोली-भांडुप की पहाड़ी बस्तियों के निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मानसून के...

शिवाजी पार्क में BEST की इलेक्ट्रिक बस बेकाबू, पांच वाहनों को मारी टक्कर; तीन घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता शिवाजी पार्क इलाके में सोमवार सुबह...