प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के रिकॉर्ड कार्यकाल और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश, देश की प्रगति के लिए की गई विशेष दुआ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिनों के रिकॉर्ड कार्यकाल तथा केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह में विशेष चादर पेश की गई। इस दौरान देश की उन्नति, सामाजिक सौहार्द तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विशेष दुआ भी की गई।


यह कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और सूफी संवाद अभियान के डॉ. असलम खान की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड 4399 दिनों के कार्यकाल और केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दरगाह में चादर अर्पित की गई।


भाजपा अल्पसंख्यक नेता आबिद अली यासीन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश कर देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने पर संतोष भी व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल क्रांति, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं के कारण देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी उपलब्धि के सम्मान में अजमेर शरीफ में विशेष दुआ का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर आबिद अली यासीन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और उनके कई फैसले ऐतिहासिक साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश और अधिक तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को और मजबूती मिले, इसके लिए अजमेर शरीफ में दुआ मांगी गई है।


उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया है। अल्पसंख्यक समाज के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और विकसित भारत की संकल्पना को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।


कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए विशेष दुआ-पाठ ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अबू आसिम आज़मी ने लगाई गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की गुहार; पीएम मोदी को लिखा पत्र।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय समाजवादी पार्टी मुंबई/महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं...

भारतीय नौसेना ने मर्चेंट टैंकर से मिसाइल वॉरहेड को निकाला और सुरक्षित रूप से नष्ट किया।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय नौसेना ने कच्चे तेल के...

कांदिवली के अटल बिहारी वाजपेयी कौशल विकास केंद्र का महिला एवं बाल कल्याण समिति ने किया निरीक्षण।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा कांदिवली (पूर्व)...