मुंबई वार्ता संवाददाता

मीरा-भायंदर शहर में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने मीरा रोड पूर्व स्थित समाजसेवी संजय दुबे के आवास पर आयोजित एक समारोह में श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी तथा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का सम्मान किया। दोनों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजेश मिश्रा ने कहा कि आचार्य पवन त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारियों से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनकी नई जिम्मेदारियां समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।


कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, भाजपा नेता सुरेश सिंह, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, जिला महामंत्री कमलेश दुबे, पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा, पत्रकार महेंद्र पांडे, समाजसेवी हरिशंकर दुबे, रेनू मल्लाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


