बेस्ट की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, 2,788 में से सिर्फ 4 बसें चलीं; 25 लाख यात्री बेहाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की 12 यूनियनों द्वारा गठित ‘बेस्ट कामगार संयुक्त कृती समिति’ की ओर से शुक्रवार से शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बेस्ट के अपने और ठेका आधार पर संचालित कुल 2,788 बसों में से शनिवार शाम तक केवल 4 बसें ही सड़कों पर उतर सकीं। करीब 25 लाख यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


शनिवार को बस सेवा ठप रहने से मुंबईकरों को अपने यात्रा कार्यक्रम बदलने पड़े। इसका फायदा उठाते हुए कई ऑटो और टैक्सी चालकों ने यात्रियों से दोगुना-तीन गुना किराया वसूला। दादर मार्केट, दादर पूर्व स्थित स्वामीनारायण मंदिर, सायन और वडाला स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऑटो-टैक्सी के लिए लंबी कतारें देखी गईं। दादर-परेल क्षेत्र में टैक्सी नहीं मिलने से केईएम अस्पताल, टाटा कैंसर अस्पताल और वाडिया अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


हड़ताल शुरू होने के बाद वडाला, कुर्ला, धारावी, मागाठाणे, कुलाबा, गोरेगांव, ओशिवरा और मरोळ जैसे प्रमुख डिपो के बेस्ट कार्यालय पिछले दो दिनों से बंद हैं और वहां ताले लगे हुए हैं।

■ सिर्फ 32 चालक और 10 कंडक्टर ड्यूटी पर


प्रशासन के अनुसार, बेस्ट की 246 और ठेका कंपनियों की 2,521 बसों समेत कुल 2,766 बसें उपलब्ध थीं, लेकिन शनिवार शाम 4 बजे तक केवल 4 ठेका बसें ही संचालित हो रही थीं। बेस्ट और ठेका कंपनियों के कुल लगभग 8,280 चालकों में से सिर्फ 32 चालक ड्यूटी पर मौजूद थे, जबकि 5,586 कंडक्टरों में से केवल 10 कंडक्टर काम पर थे।

■ प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप


शुक्रवार को परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने संयुक्त कृती समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हड़ताल समाप्त करने का प्रयास किया था। बैठक में नगर विकास सचिव आसिम कुमार गुप्ता और बेस्ट महाप्रबंधक सोनिया सेठी भी मौजूद थीं।


हालांकि, समिति के संयोजक एडवोकेट उदयकुमार आंबोणकर ने आरोप लगाया कि बैठक में हुई चर्चाओं को प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को हस्तक्षेप कर समाधान निकालना चाहिए और समिति बातचीत के लिए हर समय तैयार है।

■ नीट परीक्षा के बीच बढ़ी चिंता


रविवार को होने वाली नीट परीक्षा को देखते हुए संयुक्त कृती समिति ने सरकार से तत्काल बैठक बुलाकर विवाद सुलझाने की मांग की थी, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस बीच विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मुंबई के 63 परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 60 अतिरिक्त बसें तैनात की गई हैं। ये बसें सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक संचालित की जाएंगी।

■ ‘मेस्मा’ के तहत कार्रवाई तेज


बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल पर महाराष्ट्र अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (मेस्मा) लागू किया गया है। शनिवार को हड़ताल के दूसरे दिन 21 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कई अन्य कर्मचारियों को भी मेस्मा के तहत नोटिस जारी किए गए हैं और रविवार को कार्रवाई और तेज होने के संकेत दिए गए हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नया ‘आल्हा’–सुना गजोधर अब का होइ हैं।

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता सुना गजोधर अब का होइहैं,...

विश्व रक्तदान दिवस पर भयंदर में रक्तदान और मेडिकल कैंप को मिली शानदार सफलता, 103 यूनिट रक्त संग्रहित।

मुंबई वार्ता संवाददाता विश्व रक्तदान दिवस और महाराणा प्रताप...

खार के रेडियो होटल में 6.86 लाख की चोरी का 10 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के खार पश्चिम स्थित लिंकिंग...