मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई और उपनगरों में रविवार तड़के से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। इसी बीच, भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में मानसून गतिविधियां और तेज होने का अनुमान है।
IMD ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, समुद्र तटों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा यात्रा से पहले मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 23 से 25 जून के बीच मुंबई और कोंकण क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कई इलाकों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।


